बाजपट्टी: बाजपट्टी के विधायक मुकेश कुमार यादव ने राजद कार्यकर्ताओं के साथ प्रखंड मुख्यालय स्थित सद्भाव मंडप में की बैठक
बाजपट्टी के विधायक मुकेश कुमार यादव ने राजद कार्यकर्ताओं के साथ प्रखंड मुख्यालय स्थित सद्भाव मंडप में बैठक की। मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि आगामी 20 फरवरी को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का आगमन सीतामढ़ी के डुमरा हवाई अड्डा में है।इस दौरान बाजपट्टी विधानसभा के प्रत्येक पंचायत से हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे।