आरा: सिकरहटा थाना क्षेत्र के कुरमुरी गांव मोड़ के समीप बाइक सवार ने सड़क किनारे जा रहे अधेड़ को मारी टक्कर, व्यक्ति हुआ जख्मी
Arrah, Bhojpur | Apr 29, 2025 बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर जिले के सिकरहटा थाना क्षेत्र के कुरमुरी गांव मोड़ के समीप बाइक सवार ने सड़क किनारे जा रहे हैं अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख़्मी हो गए। इसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए पीरो पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।