आरा: जगतपुर गांव में 15 फीट जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, घटना में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी
Arrah, Bhojpur | Apr 28, 2025 कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जगतपुर गांव में उसे वक्त मारपीट की घटना घटित हुई जब दो पक्ष 15 फीट जमीन को लेकर आपस में भिड़ गए। इस मारपीट की घटना में दो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। इसके बाद दोनों ज़ख्मियों को इलाज के लिए आरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है। वही इस घटना की जांच पुलिस भी कर रही है।