खगड़िया: खगड़िया पहुंचे प्रशांत किशोर का समर्थकों ने किया भव्य स्वागत
जन सुराज पद यात्रा के दौरान खगड़िया दौरे पर पहुंचे प्रशांत किशोर का खगड़िया में भव्य स्वगत किया गया। इस दौरान शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह, जिप सदस्य प्रियदर्शना सिंह के नेतृत्व में काफी संख्या में कार्यकत्र्ता एनएच 31 गंडक पुल के निकट पहुंचे। इस दौरान ढोल नगारे के साथ प्रशांत किशोर का स्वागत किया गया। कार्यकत्र्ता काफी उत्साहित नजर आ रहे थे।