मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिले में इंटरमीडिएट की परीक्षा हुई शुरू, डीएम व एसपी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा
जिले में आज से इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हुई है। परीक्षा के पहले दिन जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा संचालन का जायजा लिया गया एवं उपस्थित केंद्र अधीक्षक सहित दंडाधिकारियों को सभी जरूरी निर्देश दिए गए। इस क्रम में जिला स्कूल,मंगल सेमिनरी और प्रभावती गुप्ता स्कूल का भ्रमण किया गया।