सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी के कागलिया कुई के पास चाइनीस मांझे की चपेट में आने से एक बच्चे का पैर कट गया।मंगलवार सुबह 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार चायनीज मांझा बच्चों के पैर से बुरी तरह लिपट गया जिसके कारण मांझे ने उसके पैर की नसों को काट दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चायनीज मांझा बेचने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।