चिड़ावा शहर में सामाजिक और धार्मिक मूल्यों से प्रेरित श्रीराम परिवार लगातार एक सराहनीय पहल को आगे बढ़ा रहा है। परिवार के सदस्य हर रविवार को शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर गोसेवा करते हैं। इस सतत प्रयास से न केवल समाज में करुणा और सेवा की भावना जागृत हो रही है, बल्कि लोगों में सकारात्मक सोच और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी बढ़ रहा है।