कल्याणपुर: बिरसिंहपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक लड़का घायल
समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर दरभंगा मुख्य मार्ग के बिरसिंहपुर चौक के समीप अज्ञात बाइक की ठोकर लगने से एक लड़का घायल हो गय। जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया। घायल की पहचान बिरसिंहपुर गांव के पिंटू पोद्दार का पुत्र 13 वर्षीय पुत्र जीत कुमार के रूप में हुई है।