बरकागाँव: 35 वर्षीय शिक्षक का हृदय गति रुकने से हुआ आकस्मिक निधन, शोक की लहर
बड़कागांव प्रखंड के चेपाकला पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय जुगरा के 35 वर्षीय शिक्षक सह बादम गांव निवास त्रिलोकी कुमार दांगी का निधन 17 दिसंबर 2024 को निवास स्थान बादम में हृदय गति रुक जाने से हो गई। प्राप्त समाचार के अनुसार हृदय गति रुक जाने के बाद परिजनों ने आनंद फानन में इलाज के लिए हजारीबाग ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आज दाह संस्कार।