लखीमपुर: सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पीके इंटर कॉलेज परिसर में पानी की पाइपलाइन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
लखीमपुर खीरी जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित शहर के पीके कॉलेज परिसर में आज रविवार शाम को उस समय हड़कंप मच गया, जब पानी की पाइपलाइन यानी परिसर में रखी हुई पाइप लाइन में अचानक भीषण आग लग गई।आग की लपटें और धुआं उठता देख कॉलेज परिसर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भीड़ जमा हो गई।