शिवपुरी: सिलानगर में आपदा से युवक की मौत के बाद सरपंच संघ अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से मिलकर शोक व्यक्त किया
शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिलानगर गांव में मंगलवार को खेत पर बनी झोपड़ी पर आकाशीय बिजली गिरने से आग लग गई थी। इस हादसे में आग और बिजली की चपेट में आने से बीर सिंह आदिवासी की दर्दनाक मौत हो गई थी। वहीं उनकी पत्नी नंदनी ने साहस दिखाते हुए आग लगी झोपड़ी से अपनी भतीजी और दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। बुधवार की सुबह 11 बजे सरपंच संघ के।