झालरापाटन: झालरापाटन नगरपालिका में दशहरा महोत्सव पर विवाद, बिना बोर्ड मीटिंग के लाखों के टेंडर जारी करने पर भाजपा पार्षदों ने विरोध किया
झालरापाटन नगरपालिका में दशहरा महोत्सव को लेकर विवाद गहरा गया है।कांग्रेस के बाद भाजपा पार्षदों ने भी इसका विरोध शुरू कर दिया है। वाइस चेयरमैन समेत करीब आधा दर्जन पार्षदों ने नगरपालिका की ओर से भेजे गए निमंत्रण पत्र लेने से इनकार कर दिया।पार्षद अजय कुशवाह मंगलवार सुबह 7 बताया कि निमंत्रण वापस लौट के बाद पार्षदों नगरपालिका भवन पर एकत्रित होकर जमकर नारेबाजी की।