रेउसा थाना क्षेत्र के करहरा चौराहे के पास एक तेज रफ़्तार ऑटो सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट जाने से ऑटो में सवार पांच लोग जख्मी हो गए थे। सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया था, जहां से डॉक्टर ने हालात बिगड़ने के कारण गंभीर अवस्था में एक घायल को सीतापुर के जिला अस्पताल भेजा है। घायल का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।