धमतरी शहर से लगे रुद्रेश्वर महादेव घाट में पुण्य स्नान के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए थे। सुबह से मंदिर में भोलेनाथ के जयकारे लग रहे है। रूद्रेश्वर महादेव मंदिर से लेकर घाट तक महिला-पुरूषों की लाइन लगी रही। दो-दो घंटे तक लाइन में इंतजार करने के बाद ही वे महादेव का जलाभिषेक कर पाए।