बासोदा: बासौदा नगर में सब्जी लेने जा रहे युवक को बाइक सवार ने पीछे से मारी टक्कर; विरोध करने पर आरोपियों ने की मारपीट, जांच शुरू
Basoda, Vidisha | Aug 25, 2024 आज मिली जानकारी के अनुसार बासौदा नगर में सब्जी लेने जा रहे युवक को एक बाइक सवार युवक ने पीछे से टक्कर मार दी जिसका विरोध करने पर आरोपी बाइक सवार ने अपने साथी के साथ मिलकर फरियादी युवक के साथ मारपीट की है फरियादी युवक की शिकायत पर बासौदा शहर थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की कार्यवाही शुरू कर दी है।