जांजगीर: जिला पंचायत सभाकक्ष में डाक मतपत्र दल के लिए नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण
जांजगीर चांपा जिले के जिला पंचायत के सभाकक्ष में डाक मतपत्र दल के लिए नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। संयुक्त कलेक्टर ज्ञानेन्द्र ठाकुर ने डाक मतपत्र के लिए प्रशिक्षण ले रहे अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि डाक मतपत्र के लिए आयोग द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का गंभीरता से समझे ।