बानो: पाड़ो महतोटोली में जंगली हाथी ने दो घरो को किया क्षतिग्रस्त, मुखिया पिडित के घर पहुंचकर नुकसान का लिया जायजा
Bano, Simdega | Jul 28, 2024 बानो प्रखंड के पाड़ो महतोटोली में झुंड से बिछुडें अकेला जंगली हाथी द्वारा दो घरों को क्षतिग्रस्त कर दिए जाने का समाचार है, मिली जानकारी के अनुसार जंगली हाथी पाड़ो महतोटोली गांव पहुच गये एवं मसीह दास सुरीन एवं सिरिल सुरीन के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया एवं घर में रखे अनाज को भी चट कर गये, घटना की सुचना होने पर पंचायत के मुखिया अजय डांग पिड़ित के घर पहुंचे ।