ग्वालियर गिर्द: अभिनंदन वाटिका में 11 लाख रुपयों से भरा बैग गायब, सीसीटीवी कैमरे में दिखा संदिग्ध बालक
महाराजपुरा थाना क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह में चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिसमें लगुन फलदान में आए 11 लाख रुपए की नकदी लेकर एक बच्चा गायब हो गया। यह घटना वाटिका में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है जिसमें संदिग्ध युवक और बच्चा दिखा है. शादियों के सीजन में शहर में बच्चा चोर गिरोह सक्रिय है जो मौका आते ही माल पर हाथ साफ कर देते हैं