अकबरपुर: अकबरपुर में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए छात्रों ने निकाली भव्य जागरूकता रैली
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को 2:00 अकबरपुर मध्य विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा ढोल–बाजे के साथ भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य क्षेत्र में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करना था। यह रैली अकबरपुर मध्य विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए प्रखंड कार्यालय परिसर तक निकाली गई।