पीलीभीत: रामलीला ग्राउंड में विद्यालय एकल नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विधायक हुए शामिल
पूरनपुर रामलीला मैदान में इस समय मेले का आयोजन चल रहा है। इसी को लेकर गुरुवार को रामलीला ग्राउंड में कई विद्यालयों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपने मनमोहक नृत्य प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक बाबूराम पासवान रहे और विशेष अतिथि के रूप में नगर पालिका चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता उपस्थित रहे।