अकोदिया पुलिस थाना परिसर में रविवार दोपहर 3 बजे को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। आगामी होली, रंगपंचमी,श्रीरामनवमी,ईद-उल-फितर और महावीर जयंती जैसे त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता शुजालपुर एसडीओपी निमेष देशमुख ने की। एसडीओपी निमेष देशमुख ने नागरिकों से सूखी होली खेलने और पानी बचाने का आग्रह किया।