उज्जैन-आगर रोड पर बेसहारा और लावारिस गौवंश की लगातार हो रही मौतों को लेकर बुधवार 1 बजे से पशुपति गौसेवा संस्था द्वारा चक्काजाम किया गया। संस्था के सदस्यों का कहना है कि प्रतिदिन सड़क पर भूख-प्यास से बेहाल गोवंश भटकते रहते हैं, जो तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आकर अपनी जान गंवा देते हैं।