झुंझुनू: झुंझुनूं में मोटर गैराज आगजनी के मुख्य आरोपी अनिल उर्फ हांडिया को गिरफ्तार किया गया, मोडा पहाड़ में छुपा था
चूरू बाईपास स्थित मन्नत मोटर गैराज में हुई भीषण आगजनी के मुख्य आरोपी अनिल उर्फ हांडिया को कोतवाली पुलिस ने महिला के कपड़ों में छुपे हालत में मोड़ा पहाड़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए महिला का भेष धारण कर पहाड़ के खोदे हुए गड्ढों में छिपा हुआ था।