हाथरस: गांव कोटा के पास तेज गति से बाइक ट्रैक्टर से टकराई, पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल से रेफर
मुरसान थाना क्षेत्र के गांव कोटा के पास बुधवार सुबह 10:30 बजे का लगभग तेज गति से आ रही बाइक एक ट्रैक्टर से जाकर टकरा गई इस दुर्घटना में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों घायलों को परिजनों द्वारा 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया है जहां डॉक्टरों ने प्रथम उपचार देने के बाद गंभीर हालत देखते हुए दोनों घायलों को अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर किया है