धोरैया: धोरैया में रामनवमी का त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न, बीडीओ और थानाध्यक्ष ने पूजा पंडालों का जायजा लिया
Dhuraiya, Banka | Mar 27, 2026 धोरैया प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्द माहौल में संपन्न हो गया. इसको लेकर शुक्रवार को दिन के करीब 11 बजे से बीडीओ सह प्रभारी सीओ अरविंद कुमार तथा इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अमित कुमार ने संयुक्त रूप रामनवमी को लेकर निकलने वाले जुलूस मार्गों व संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया. इसके अलावे विभिन्न पूजा पंडालों का जायजा लिया.