कालकाजी: दिल्ली के कालकाजी में कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने किया जनसंपर्क, लोगों से वोट मांगे
दिल्ली के कालकाजी इलाके में कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने चलाया जनसंपर्क। इस दौरान अलका लांबा ने बताया की प्रचार-प्रसार की सरकार से दिल्लीवासियों का मन ऊब गया है।दिल्ली की जनता अब बदलाव चाहती है इसलिये वह कांग्रेस को एक मजबूत विकल्प के रूप में देख रही है।यहां का हर व्यक्ति यह जान रहा है कि Temporary CM से परमानेंट समस्याओं का समाधान नहीं होने वाला है।