थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के रहने वाले पिता-पुत्र की जनपद बदायूं में हुए सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कुढ़फतेहगढ़ निवासी गेंदन लाल 55 वर्षीय पुत्र बदलू अपने 20 वर्षीय छोटे पुत्र शेर सिंह के साथ बड़े बेटे की ससुराल गांव करणपुर बेहटा में गमी में शामिल होने गए थे। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम से वापस लौटते समय शाम करीब 5:30 बजे मौत हो गई