कौंच: कोंच नगर में घने कोहरे से ठंड बढ़ी, तापमान में गिरावट दर्ज, जनजीवन और यातायात प्रभावित
Konch, Jalaun | Dec 18, 2025 कोंच नगर में गुरुवार सुबह मौसम में अचानक बदलाव आया, तापमान में गिरावट दर्ज की गई और नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छा गया, सुबह करीब 7:30 बजे तक सड़कों पर दृश्यता बेहद कम रही, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ, रात से छाया कोहरा सुबह तक और गहरा हो गया था, कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई, हेडलाइट जलाकर वाहन धीमी गति से चलते दिखे है।