मेरठ को शुक्रवार को नया पुलिस कप्तान मिल गया। 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी अविनाश पांडेय ने औपचारिक रूप से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मेरठ का चार्ज संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अपराध और अपराधियों के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम किया