गाज़ीपुर: गाजीपुर जिला जेल में बंद 6 महिला बंदियों ने रखा छठ का व्रत, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य
गाजीपुर जिला जेल में बंद महिला बंदियों ने छठ महापर्व का व्रत रखा है।जेल प्रशासन ने न सिर्फ उनकी भावनाओं का सम्मान किया, बल्कि उनके लिए विशेष इंतज़ाम भी किए हैं। जेल अधीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे ने बताया कि इस समय जेल में कुल 32 महिला बंदी हैं। जिनमें से 6 महिला बंदियो ने छठ का व्रत रखा और डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया है और कल सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देंगी।