राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जनपद में 10 फरवरी से 28 फरवरी तक फाइलेरिया से बचाव के लिए ट्रिपल ड्रग थेरेपी आईडीए (आइवर्मेक्टिन, डीईसी व अल्बेंडाजॉल) अभियान चलाया जाएगा। अभियान की तैयारियों को लेकर मंगलवार की दोपहर एक बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की दूसरी बैठक आयोजित की गई।