खुरई: राहतगढ़ रोड पर बस की टक्कर से बाइक सवार युवक-युवती हुए घायल, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
Khurai, Sagar | Mar 11, 2024 खुरई राहतगढ़ रोड पर सोमवार की सुबह लगभग 8.30 बजे ऑडिटोरियम के पास एक बस ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार युवक युवती घायल हो गए। जिन्हें गम्भीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। परिजनों ने बताया कि मुकारमपुर से प्रदीप कुशवाहा अपनी मौसी की लड़की को बस स्टैंड छोड़ने जा रहा था। टीकमगढ़ से इन्दौर जा रही बस ने मारी टक्कर,पुलिस जांच में जुटी