सोहावल: नगर पंचायत खिरौनी सुचित्तागंज मे DM तय करेंगे परिवार रजिस्टर नकल का मामला
नव सृजित नगर पंचायत खिरौनी सुचित्तागंज के 6 ग्राम पंचायतों से जुड़े लगभग 20 हजार की आबादी को परिवार रजिस्टर की नकल कैसे और कहां से मिलेगी यह फैसला अब जिलाधिकारी के द्वारा ही तय होगा। इसके लिए उप जिलाधिकारी ने भी अपने हाथ खड़े करते हुए गेंद जिलाधिकारी के पाले में डालकर फैसला कराने का आश्वासन दिया है।