करहट्टा में कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। देर शाम तक चले प्रतियोगिता में जहानाबाद के पहलवान शोभराज को विजेता व बेलागंज के पहलवान प्रकाश को उपविजेता को पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा अन्य प्रतिभागी पहलवानों को भी वरिष्ठ नेता रामेश्वर यादव की उपस्थिति में मुखिया, पैक्स अध्यक्ष, सरपंच, वार्ड सदस्य, पंच ने पुरस्कृत किया।