लखीमपुर: फॉरेस्ट कॉलोनी में पीएम के जन्मदिन पर अजय मिश्रा ने जलाभिषेक कर किया रामायण पाठ
आज लखीमपुर खीरी जिला समेत पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ने शहर के फॉरेस्ट कॉलोनी में स्थित रामेश्वर मंदिर में जलाभिषेक कर रामायण पाठ किया है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया है।