कटिहार: सदर अस्पताल में पीने की पानी की घोर समस्या, मरीजों को हो रही परेशानी #jansamasya
सदर अस्पताल में इन दोनों पीने की पानी की घोर समस्या है। कहने को तो यहां पर 10 आरो मशीन लगाई गई है। लेकिन उसकी स्थिति काफी दयनीय है। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों को पीने की पानी को लेकर काफी परेशानी झेलनी पर रही है। बुधवार दोपहर 2 बजे इमरजेंसी वार्ड के समीप लगा मशीन खराब था। जिसके कारण मरीजों को पीने की पानी नहीं मिली।