बीघापुर: सपा नेता ने सैदपुर में गंभीर बीमारी से जूझ रही महिला की आर्थिक मदद की
Bighapur, Unnao | Sep 22, 2025 बीघापुर ब्लाक क्षेत्र के गांव सैदपुर गांव निवासी रागिनी सिंह गंभीर बीमारी से पीड़ित है। जिनका उपचार लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में हो रहा है, इलाज के अत्यधिक व्यय की जानकारी होने पर सपा नेता अंकित सिंह परिहार ने निजी स्रोतों से आर्थिक सहयोग प्रदान किया। और परिजनों से मुलाकात की अस्पताल में जमा धनराशि के प्रपत्र सौंपा है।