रानी: रानी में कई दिनों बाद झमाझम बारिश, रेलवे अंडरब्रिज में फिर भरा 2 फीट पानी, सुकड़ी नदी का बहाव तेज हुआ
Rani, Pali | Aug 21, 2025 रानी कस्बे में कई दिनों बाद गुरुवार को सुबह 8 बजे से ही झमाझम बारिश हुई। सुबह से ही मूसलाधार बारिश और बरसात ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी, लेकिन कई जगहों पर जलभराव की समस्या भी खड़ी हो गई। अहिंसा सर्किल, मामाजी मंदिर बिजोवा रोड, पुरानी रेलवे फाटक और अंडरब्रिज में पानी भर गया। रेलवे अंडरब्रिज में तो करीब दो फीट तक पानी जमा हो गया।