बरेली: प्रेम नगर थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े चेन लूट, चार बदमाशों की हुई पहचान
बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 70 वर्षीय पुष्पा सक्सेना से चार बाइक सवार बदमाशों ने रिवॉल्वर दिखाकर सोने की चेन लूट ली। महिला पूजा के लिए सोमनाथ मंदिर जा रही थीं। घटना सुबह करीब 9:40 पर हुई।बदमाशों की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें उनके चेहरे और कपड़े साफ नजर आ रहे हैं। पीड़िता के बेटे अनुज सक्सेना की शिकायत पर मुकदमा दर्ज।