पीपलदा: इटावा पुलिस ने थाना इलाके में नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Jul 4, 2025 जिले की इटावा पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने के एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोटा ग्रमीण से शुक्रवार शाम 5 बजे जारी प्रेस नोट में बालिका के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के बाद आरोपी अजय भील पुत्र भंवरलाल भील को गिरफ्तार किया है।पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।