बांका: बांका जिले में दुर्गा मेला से लौट रही किशोरी से चार युवकों ने की छेड़खानी, मामला थाने पहुंचा
Banka, Banka | Mar 29, 2026 बांका जिले के एक गांव में दुर्गा मेला देखकर टोटो से घर लौट रही किशोरी के साथ गांव के ही चार युवक ने मिलकर छेड़खानी करने का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद रविवार की दोपहर बाद करीब 1 बजे थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए गांव के ही 4 युवक के विरुद्ध पुलिस से शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।