कुंभलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य की माण्डीगढ़ वनचौकी में दो दिन पहले अस्वस्थ मिली मादा पैंथर ने शनिवार को दम तोड़ दिया। पशु चिकित्सकों के तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया, जिसके बाद उसका दाह संस्कार कर दिया गया।पशु चिकित्सक बोर्ड के अनुसार, मादा पैंथर के पेट में बालों का गुच्छा होने से संक्रमण हो गया था।