रजौली: गरीबा गांव में बिजली ट्रांसफार्मर खराब होने पर ग्रामीणों ने विद्युत अभियंता को ज्ञापन सौंपा
रजौली प्रखंड क्षेत्र के बहादुरपुर पंचायत के गरीबा गांव में बिजली की समस्या को लेकर गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने बिजली विभाग के विद्युत अभियंता को शनिवार को ज्ञापन सौंपा है । ज्ञापन में बिजली समस्या को हल करने की मांग की गई। ग्रामीणों ने बताया कि बहादुरपुर पंचायत के गरीबा गांव में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर 20 दिनों से खराब पड़े हुए हैं।