बुधनी के माना विद्युत सब स्टेशन पर विधुत पोल पर काम के दौरान अचानक बिजली सप्लाई चालू हो जाने से काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय योगेश उइके निवासी पांडाडो के रूप में हुई है। हादसे के बाद अस्पताल में परिजनों ने जमकर हंगामा किया और बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। परिजनों का कहना है कि विभाग की लापरवाही के चलते एक