धनतेरस का त्योहार शनिवार को चक्रधरपुर में मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने चक्रधरपुर के गुदड़ी बाजार, बाटा रोड, इतवारी बाजार समेत अन्य स्थानों पर सजी दुकानों में खरीदारी की। रात नौ बजे तक बाजार में भीड़ रहीं। वहीं इस अवसर पर लोगों ने अपने दुकान व घरों में पूजा अर्चना की।