मड़ियाहू: ककराही गांव में आपसी रंजिश के चलते मारपीट, युवक गंभीर घायल; चार पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज
जौनपुर के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के ककराही गांव में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।