छत्तरगढ़: बरजू निवासी व्यक्ति ने मारपीट के आरोप में चार नामजद सहित 20-25 अन्य के खिलाफ दर्ज करवाया मामला
छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र के बिरजू में एक राय होकर मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बिरजू निवासी जुल्ककार पुत्र रब्बन वाज ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है की मोफीजूला, आशिक, फारूक और मारम सहित 20-25 अन्य लोगों ने उसके साथ एक राय होकर मारपीट की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।