मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड स्थित बिहार ग्रामीण बैंक की उमगांव शाखा से स्थानांतरित हुए शाखा प्रबंधक राकेश बैठा और सहायक शाखा प्रबंधक विनोद कुमार को विदाई दी गई। शनिवार शाम बैंक बंद होने के बाद आयोजित एक समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता कैशियर अजय कुमार ने की। इस अवसर पर स्थानांतरित हुए अधिकारियों को पाग, दोपाटा और अंग वस्त्र भेंट कर