बिसवां: परसेंडी गन्ना खरीद केंद्र पर गन्ना उतराई में अवैध वसूली के विरोध में किसानों ने किया धरना, SDM ने रुकवाई वसूली
Biswan, Sitapur | Nov 25, 2025 बिसवां क्षेत्र के परसेंडी गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ना उतराई के नाम पर की जा रही अवैध वसूली को लेकर मंगलवार को किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी द्वारा 4 नवंबर 2025 को जारी उस स्पष्ट आदेश के बाद भी, जिसमें किसानों से किसी भी प्रकार की अवैध वसूली न किए जाने की बात कही गई थी, केंद्र पर 60 से 100 रुपये तक अवैध वसूली की शिकायतें लगातार मिल रही थीं।