गाजीपुर। मकर संक्रांति त्योहार को लेकर श्रद्धालुओं में दुविधा है कि आखिर मकर संक्रांति कब मनाई जाएगी। आपको बताते चलें कि 14 जनवरी 2026 को खटकीला यानी षटतिला एकादशी और मकर संक्रांति का दुर्लभ महासंयोग बन रहा है। इसी दिन दोपहर 3:07 बजे सूर्य का मकर राशि में प्रवेश होगा। इसे लेकर लोगों में समय को लेकर भ्रम है—कुछ जगहों पर रात 9:49 बजे का उल्लेख किया जा रहा है।